{"_id":"69c9906d1d1a54235c0b9e09","slug":"dance-teacher-sexually-assaulted-a-young-woman-after-promising-to-marry-her-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-865684-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: नंबर लेकर डांस टीचर से बातचीत, मां से मिलाने के बहाने शारीरिक शोषण, अब दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: नंबर लेकर डांस टीचर से बातचीत, मां से मिलाने के बहाने शारीरिक शोषण, अब दे रहा धमकी
Mon, 30 Mar 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:19 AM IST
सार
मुरादाबाद निवासी डांस टीचर ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
जांच कर रही पुलिस
- फोटो : AI
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने डांस टीचर पर शादी का वादा करके शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर डांस टीचर समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
28 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब छह साल पहले जिगर मंच पर मझोला के लाइन पार सूर्यनगर निवासी आकाश सैनी से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उस वक्त उसका मोबाइल नंबर ले लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने बातचीत शुरू कर दी थी। आरोपी ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा और एक दिन अपने मां बाप से मिलवाने के बहाने अपने घर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी आकाश सैनी जयंतीपुर स्थित अपनी डांस अकादमी और अपने दोस्त के घर भी ले गए और वहां भी शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी शादी करने के इन्कार करने लगा।
पीड़िता ने शादी को कहा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जाति सूचक शब्द कह कर उसे अपमानित किया। 17 मार्च की रात करीब आठ बजे पीड़िता मंदिर गई थी। इसी दौरान आरोपी आकाश ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी आकाश फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चला गया। 23 मार्च की शाम करीब सवा सात बजे आरोपी आकाश अपने भाई विजय सैनी और मां कमला सैनी के साथ उसके घर में घुस आए और मारपीट की।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश सैनी, उसके भाई विजय सैनी, मां कमला सैनी और एक अन्य महिला पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।