फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber thugs clear 20 thousand rupee from bank account

फर्म कर्मी के खाते से उड़ाए बीस हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
cyber thugs clear 20 thousand rupee from bank account
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले फर्म कर्मी के खाते से साइबर ठग ने बीस हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के मोबाइल पर खाते से रुपये निकल जाने का मैसेज आया तो उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को कटघर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक जावेद कटघर क्षेत्र के करूला निवासी है। उसका खाता एसबीआई की शाखा में है। जावेद पीतल फर्म में काम करता है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर 27 अगस्त को एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि वह बैंक के एटीएम विभाग से बोल रहा है। उसने जावेद को उसका एटीएम कार्ड बंद होने की जानकारी दी। ये सुनकर जावेद घबरा गया। इसके बाद आरोपी ने जावेद से कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस कुछ जानकारी बतानी होगी। इसके बाद एटीएम कार्ड फिर से चालू हो जाएगा। झांसे में आकर जावेद ने अपने खाते की जानकारी आरोपी को दे दी। इसके बाद उसके खाते से बीस हजार रुपये निकल गए। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर ठग को पकड़ने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed