{"_id":"572ade6c4f1c1bc5325cd44f","slug":"cyber-thieves-thieve-from-bank-officers-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तो बैंक वालों के एटीएम से भी नोट उड़ा रहे ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तो बैंक वालों के एटीएम से भी नोट उड़ा रहे ठग
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 05 May 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
अब तो बैंकवालों के एटीएम से भी ठग रकम उड़ाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। साइबर लुटेरों ने एसबीआई के हेड क्लर्क के एकाउंट से चार लाख रुपये निकाल लिए। ये रकम चार दिन में चार अलग अलग शहरों में निकाली गई है।
खास बात ये है कि रकम एटीएम से निकाली गई है। जबकि एटीएम कार्ड हेड क्लर्क के पास ही है। उन्होंने अपने एकाउंट का स्टेटमेंट निकलवाया तो इस घटना की जानकारी हो पाई है।
कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौक निवासी संजय रस्तोगी पुत्र इंद्रेश रस्तोगी सिविल लाइंस स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उनका और उनकी पत्नी का संयुक्त खाता है। संजय रस्तोगी ने मंगलवार को आईसीआईसीआई बैंक से अपने एकाउंट का स्टेटमेंट निकलवाया था। तब पता चला कि उनके एकाउंट से चार लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
ये रकम एटीएम कार्ड से निकाली गई थी। मुरादाबाद, कानपुर, इलाहाबाद और उदयपुर में रकम निकाली गई है। जबकि एटीएम कार्ड उनके पास है। उन्होंने इस मामले की जानकारी सिविल लाइंस थाने में देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।