{"_id":"6303c389447d4370b90ad10f","slug":"cyber-system-failed-during-hialert-city-news-mbd4385900103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट के बीच फेल हो गया साइबर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई अलर्ट के बीच फेल हो गया साइबर सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। खुफिया विभाग ने पुलिस ऐसे इनपुट दिए थे कि सोशल मीडिया के माध्यम से शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। खासकर स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के आसपास। इसके लिए सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आत्म प्रकाश पंडित के नाम से बनी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट किया गया, जिसमें मुरादाबाद पुलिस के पेज को भी टैग किया गया। इस घटना ने पुलिस के साइबर सिस्टम की हकीकत को उजागर कर दिया है। जिनके कंधों पर सोशल मीडिया की निगरानी की जिम्मेदारी है। वो अपना ही एकाउंट और पेज नहीं देखते हैं।
13 से 17 अगस्त के बीच आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जगह जगह तिरंगा रैली निकाली गई थीं। खुफिया विभाग ने आतंकी गतिविधियों की आशंका जताई थी। जिसके बाद से डीजीपी ने सभी जनपदों में हाई अलर्ट जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखा जाए। अमृत महोत्सव के बीच चौदह अगस्त को आत्म प्रकाश पंडित की आईडी हैक कर ली गई थी। इसी आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। जिसमें मुरादाबाद पुलिस के नाम से पेज को भी टैग किया गया। मैसेज में सीएम योगी आदित्य नाथ का सिर कलम करने पर दो करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। इसकी सूचना न तो सिपाही ने अपने अधिकारियों को दी और न ही साइबर सेल इसकी निगरानी कर पाई। आरएसएस की महिला कार्यकर्ता आयुषि माहेश्वरी ने मुरादाबाद पुलिस को ट्विटर पर टैग कर अवगत कराया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और कार्रवाई शुरू की गई। छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।