फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber fraud taken 16 lac from the account of retired inspector

साइबर ठग ने सीओ बताकर सेवानिवृत्त आरएसआई के खाते से उड़ाए 15.87 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud taken 16 lac from the account of  retired inspector
मुरादाबाद। साइबर ठग ने खुद को ट्रेजरी विभाग सीओ बताकर सेवानिवृत्त रेडियो सब इंस्पेक्टर के खाते से 15.87 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित 31 जुलाई को ही सेवानिवृत्त हुए हैं। आरोपी ने उनके खाते में जीएफ और पीएफ समेत अन्य भत्तों का भुगतान भेजने का झांसा देकर ओटीपी पूछ लिया था।
विज्ञापन

मझोला के चाऊ की बस्ती शिव मंदिर के पास रहने वाले उदयवीर सिंह सागर ने बताया कि 31 जुलाई 2022 को वह पुलिस विभाग में आरएसआई के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके खाते में जीएफ का कुछ भुगतान हो चुका था, जबकि पीएफ और अन्य भत्तों का भुगतान आना शेष है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेजरी सीओ बताकर बातचीत शुरू की। आरएसआई ने जय हिंद सर में जवाब दिया। इसके बाद आरोपी ने उनसे कहा कि आपके खाते में कुछ भुगतान हो चुका है और बाकी आना शेष है। आपके खाते का सीआईएसएफ नंबर अपडेट नहीं है। इसके बाद अन्य डिटेल आरोपी ने पूछ ली। नंबर का सत्यापन करने का झांसा देकर ओटीपी पूछ लिए। इसके बाद आरोपी ने 17 से 19 अगस्त के उदयवीर सिंह से ओटीपी पूछता रहा और कई बार में 15,87,883 रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

साइबर अपराध थाने के प्रभारी डीएसपी अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। हमारी टीम पीड़ित की रकम वापस कराने में जुट गई है। इसके लिए बैंक व अन्य एजेंसियों से भी इस संबंध में बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने डिलीट करा दिए मैसेज
सेवानिवृत्त आरएसआई ने बताया कि उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने के मैसेज आए थे लेकिन साइबर ठग ने उनसे पहले ही कह दिया था कि ये प्रक्रिया गोपनीय होती है। इसकी जानकारी किसी अन्य को नहीं बतानी है। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर आए सभी मैसेज डिलीट करा दिए थे। जिस कारण उन्हें पता नहीं चल पाया कि उनके खाते में रकम आ रही है या निकल रही है।
बेटे नोएडा से आए तो हुई साइबर ठगी की जानकारी
तीन दिन में उदयवीर सिंह सागर के खाते से 1587883 रुपये निकल चुके थे लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब नोएडा में रहने वाले शिक्षक बेटे शनिवार को घर आए। तब उन्होंने बेटों से बताया कि उनके खाते से रुपये नहीं निकल रहे हैं। कुछ दिक्कत आ रही है। बेटे ने खाता चेक किया तो पता चला कि वह खाली हो चुका है। इसके बाद मैसेज के बारे में पिता से पूछताछ की। तब पिता ने बेटे को बताया कि ट्रेजरी सीओ का फोन आया था। उन्होंने ही मैसेज डिटेल के लिए कहा था। उस नंबर पर कॉल की गई तो पता चला कि नंबर बंद है।
बिहार में ट्रांसफर की गई रकम
बेटे ने अपने पिता के खातों की डिटेल निकलवाई तो उससे पता चला है कि रकम बिहार में कई खातों में ट्रांसफर की गई है। ये रकम 17 से 19 जुलाई के बीच ट्रांसफर की गई है।

जमा पूंजी गंवाने पर आरएसआई की हालत बिगड़ी
उदयवीर सिंह के बेटे ने बताया कि उनके पिता ने खाते में अपनी जमा पूंजी रखी थी। रिटायरमेंट पर मिलने वाली जीएफ और पीएफ आना शेष था। अचानक खाते से रकम निकल जाने के बाद से पिता की हालत ठीक नहीं है। उन्हें समझाया गया कि रकम वापस आ जाएगी। वह परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed