फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cyber criminals started cheating people by pretending

Moradabad News: राम मंदिर के नाम पर फ्री रिचार्ज का झांसा देकर लोगों को ठगने लगे साइबर अपराधी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Cyber criminals started cheating people by pretending
मुरादाबाद।
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में उत्साह है। जिसे देखते हुए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने राम मंदिर, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ के नाम पर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। ठग मैसेज भेजकर लोगों को बता रहे हैं कि अयोध्या में राम मंदिर स्थापित होने की खुशी में पीएम और सीएम तीन माह का फ्री रिचार्ज करा रहे हैं। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर तुरंत रिचार्ज करें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लिंक पर क्लिक न करें।

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए हर रोज नए नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए वीआईपी पास भेजने के नाम पर लोगों को लिंक भेजे। जिसे क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक कर लिया और उनके खाते साफ कर दिए। अब ठग नया तरीका लेकर आए हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम सोगी आदित्य नाथ के नाम का सहारा लिया है। जिसमें ठगों ने लिखा है कि राम मंदिर स्थापित होने की खुशी में तीन माह फ्री रिचार्ज दिया जा रहा है। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक और तुरंत रिचार्ज कर लें। कटघर निवासी सौरभ कुमार के मोबाइल पर मैसेज आया लेकिन उन्होंने मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक नहीं किया। जिस कारण वह साइबर ठगी के शिकार होने से बच गए। आकाश नाम के युवक के पास भी एक मैसेज आया। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे इस पर क्लिक कर दिया। इससे आकाश के मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउन लोड हो गया। इसके बाद साइबर ठग ने आकाश के खाते से दो बार में 10 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। आकाश के खाते में केवल दस हजार रुपये ही थे। इसके अलावा साइबर ठग प्रसाद होम डिलीवरी करने का भी झांसा दे रहे हैं। साइबर अपराध थाने के प्रभारी धर्मेेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह किसी के झांसे में न आएं। फ्री रिचार्ज, प्रसाद की होम डिलीवरी और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के वीआईपी पास के लिंक आएं तो उसे क्लिक न करें। इसकी सूचना साइबर अपराध थाने में दें।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ये चल रहे हैं फर्जी लिंक और मैसेज
- प्राण प्रतिष्ठा के वीआईपी पास डाउन लोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
- तीन माह का फ्री रिचार्ज के लिए लिंक पर क्लिक करें
- राम मंदिर के प्रसाद की होम डिलीवरी के लिए लिंक पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed