फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber criminals hacked ADG's bank account

साइबर लुटेरों का शिकार बने एडीजी नासिर कमाल

Fri, 11 Dec 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 11 Dec 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
cyber criminals hacked ADG's bank account
साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए ट्रेनिंग के जरिए साइबर एक्सपर्ट्स की फौज तैयार कर रहे पुलिस अकादमी के डीजी नासिर कमाल खुद साइबर लुटेरों का शिकार बन गए। साइबर लुटेरों ने उनका बैंक एकाउंट हैक कर लिया और डेबिट कार्ड के जरिए लंदन में शापिंग कर ली।
विज्ञापन



मोबाइल पर एकाउंट से रकम निकलने का मैसेज आया तो एडीजी नासिर कमाल को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने सिविल लाइन थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन



डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी के महानिदेशक / एडीजी नासिर कमाल का सिविल लाइन स्थित एचडीएफसी बैंक में एकाउंट है। इस खाते पर इंटरनेशनल डेबिट कार्ड भी जारी है। आठ दिसंबर को एडीजी के मोबाइल पर बैंक की ओर से अलर्ट मैसेज आया। जिसमें बताया गया कि उनके एकाउंट से लंदन में शॉपिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैसेज देखकर एडीजी चौंक गए क्योंकि उन्होंने ऐसी कोई शापिंग नहीं की थी। जांच पड़ताल में पता चला कि 8 दिसंबर को करीब पौन बजे 6894 रुपये और 34 पैसे की खरीरदारी एडीजी के डेबिट कार्ड से की गई थी। घटना का पता चलते ही एडीजी ने तुरंत अपना बैंक एकाउंट बंद करा दिया।


उन्होंने बैंक अफसरों से बात करके डेबिट कार्ड को भी ब्लॉक करा दिया। घटना की बाबत एडीजी ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना पुलिस महकमे के आला अफसर के साथ हुई है लिहाजा महकमे में भी खलबली है। खुलासे के लिए साइबर एक्सपर्ट्स की टीम गठित की जा रही है।


लंदन में हुई ऑनलाइन शापिंग
मुरादाबाद (ब्यूरो)। एडीजी नासिर कमाल के एकाउंट की डिटेल निकलवाने पर पुलिस को पता चला कि उनके खाते को हैक करके लंदन में ऑनलाइन शापिंग की गई। छानबीन में पता चला है कि www.boohoo.com की एजेंसी से ये खरीददारी की गई है। पुलिस तेजी से मामले की पड़ताल में जुटी है।


"ये मेरा करीब पांच साल पुराना डेबिट कार्ड था। जिसे हैक करके साइबर ठगों द्वारा करीब 6894 रुपये की शापिंग कर ली गई है। घटना की बाबत मुकदमा दर्ज कराया गया है।" -नासिर कमाल, डीजी पुलिस अकादमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed