फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cut the nose

जेठ ने महिला की नाक काटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
cut the nose
मुरादाबाद। मझोला के चाऊ की बस्ती में रहने वाली एक महिला की उसके जेठ ने चाकू से नाक काट दी। वारदात को मंगलवार सुबह अंजाम दिया गया। इस मामले में मझोला पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चर्चा थी कि तंत्र क्रिया के कारण आरोपी ने ऐसा किया है लेकिन पूछताछ में खुलासा हुआ कि दूध गर्म कर देने में देरी होने पर आरोपी ने महिला की नाक काटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चाऊ की बस्ती में रहने वाला कृपानंदन खुद को साधु बताता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। वह सोमवार की रात को घर आया था। घर पर उनका छोटा भाई और छोटे भाई की पत्नी थी। मंगलवार सुबह साढे़ छह बजे कृपानंदन का भाई अपनी पत्नी से भाई के लिए नाश्ता तैयार करने की बात कहकर दिल्ली जाने के लिए घर से निकला। रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वह ट्रेन पर बैठने ही वाला था कि तभी पड़ोसी ने फोन कर बताया कि कृपानंदन ने उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी नाक काट दी है। सूचना मिलते ही वह वापस घर पहुंचा और जख्मी पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पति को बताया कि कृपा नंदन ने उनसे दूध गर्म कर पीने के लिए मांगा था। वह रसोई में गैस पर दूध गर्म कर रही थी। इस दौरान देरी होने पर सनकी मिजाज का कृपा नंदन चाकू लेकर आया और उस पर हमला कर नाक काट दी। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि भाई की शिकायत पर कृपानंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed