{"_id":"6a934aea55045213cb0da0ca","slug":"cto-did-not-answer-the-phone-mla-complained-to-the-assembly-speaker-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-981044-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीटीओ ने नहीं उठाया फोन… विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीटीओ ने नहीं उठाया फोन… विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कुंदरकी विधायक का आरोप, दो नंबरों से सात किया फोन पर नहीं उठा
- पत्र भेजकर मुख्य कोषाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मुख्य कोषाधिकारी (सीटीओ) ने कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह का फोन नहीं उठाया। इससे खफा विधायक ने सीटीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख दिया है। विधायक का आरोप है कि उन्होंने दो नंबरों से सात बार काॅल किया लेकिन सीटीओ ने एक बार भी जवाब नहीं दिया।
विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने बताया कि वह प्रतिनिहित विधायन समिति के सदस्य हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए वह नियमित रूप से जनसुनवाई करते हैं। शनिवार को जनशिकायतों के संबंध में उन्होंने सीटीओ रेनू बाैद्ध के मोबाइन नंबर पर दो नंबराें से सात कार काॅल किया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इससे पहले भी फोन पर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से जनप्रतिनिधि के काॅल का जवाब न दिए जाने पर सीटीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीटीओ के पीए के मुताबिक वह अवकाश पर हैं।