फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ctet : Two solvers caught in Moradabad

सीटेट परीक्षा में पकड़े गए दो साल्वर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Ctet : Two solvers caught in Moradabad
मुरादाबाद। रविवार को हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में मुरादाबाद में दो सॉल्वर पकडे गए हैं। अलग-अलग केंद्रों पर पकड़े गए इन युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। कक्ष निरीक्षकों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 66 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा थी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के केंद्र पर प्रथम पाली में निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक श्वेता भंडूला ने बिजनौर जिले के ग्राम नजरपुर बकैना निवासी खिलेंद्र सिंह का रोल नंबर जांचा तो उन्हें शक हुआ। सख्ती से पूछताछ पर उसने स्वीकार किया कि वह पटना (बिहार) के ग्राम हमीरपुर फरमोर का रहने वाला पंकज कुमार है। खिलेंद्र के स्थान पर परीक्षा देने आया था। प्रधानाचार्य सविता सिंह की सूचना पर पुलिस ने पंकज और खिलेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा मझोला थाना क्षेत्र में आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के स्टाफ ने चेकिंग के दौरान अमरोहा के ग्राम मोहनपुर शुमाली निवासी इरशाद अली के स्थान पर परीक्षार्थी देते हुए एक अन्य युवक को पकड़ा। प्रिंसिपल हेमंत कुमार झा के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश कुमार यादव निवासी ग्राम सिघराही थाना लधनिया जिला मधुबनी (बिहार) बताया। रोल नंबर पर फोटो मिलान के दौरान ही उसे पकड़ा गया। शिक्षक शशांक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने राकेश कुमार व इरशाद अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ राकेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों साल्वर गिरोह के सदस्य हैं और उनसे इस गिरोह के बारे में अहम जानकारियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed