{"_id":"572d7dab4f1c1be53f5cd721","slug":"ct-scanner-machine-wire-bitten-by-rat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने काटा तार, सीटी स्कैन के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने काटा तार, सीटी स्कैन के लिए करना होगा इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
तार काटता चूहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूहे ने तार काटकर जिला अस्पताल की सीटी स्कैन सेवा ठप कर दी है। करीब ग्यारह दिनों से अस्पताल में मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो रहा है। वहीं सूचना देने के बाद भी मशीन की रखरखाव करने वाली कंपनी का कोई नुमाइंदा नहीं आया। जबकि रोजाना 10-12मरीजों को अस्पताल में सीटी स्कैन किया जाता है।
मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की व्यवस्था है। डाक्टरों की सलाह पर रोजाना दस बारह मरीजोें का सीटी स्कैन भी किया जाता है। इसके लिए मरीजों को पांच सौ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन 25 अप्रैल से जिला अस्पताल में मरीजों का सीटी स्कैन नहीं किया जा रहा है।
हालांकि इसकी वजह मामूली है। चूहे ने मशीन तक बिजली सप्लाई करने वाले तार को काट दिया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से संबंधित कंपनी को सूचना दे दी गई है। बावजूद इसके अभी तक तार जोड़ा नहीं जा सका। कंपनी की इस अड़ियल रवैए के चलते मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें प्राइवेट में सीटी स्कैन कराने पर अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।