{"_id":"66623e8a7b97f79bbf011494","slug":"cross-examination-of-witness-in-ca-murder-case-completed-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-414881-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीए हत्याकांड में गवाह से जिरह पूरी, अब 21 जून को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीए हत्याकांड में गवाह से जिरह पूरी, अब 21 जून को होगी सुनवाई
विज्ञापन
मुरादाबाद।
शहर के बहुचर्चित सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार को गवाह अदालत में हाजिर हुए। जिनसे जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 21 जून लगा दी है साथ ही अन्य गवाहों को भी तलब किया है।
मझोला क्षेत्र में 15 फरवरी 2023 की रात सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिविल लाइंस के साईं गार्डन कॉलोनी निवासी सीए श्वेताभ तिवारी घटना के समय अपने दफ्तर के बाहर घर जाने से पहले मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार शूटर आए और हत्या करने के बाद फरार हो गए थे। सीए की पत्नी शालिनी तिवारी ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव शरण शर्मा, भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम और कोतवाली के रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया था कि ललित कौशिक ने केशव और खुशवंत को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या कराई थी। इस हत्याकांड की साजिश रचने में विकास शर्मा भी शामिल था। इस मामले में गवाह संदीप ओझा से ललित कौशिक के वकील ने जिरह पूरी की। जिसमें संदीप ओझा ने अदालत को घटना के विषय में जानकारी दी।
वहीं दूसरा मुकदमा विहिप नेता संतोष पंडित पर जानलेवा हमला करने का है। यह मुकदमा 12 फरवरी 2023 को मझोला थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर विवेचना के दौरान ललित कौशिक का नाम केस में शामिल किया था। इस मामले में संतोष पंडित अदालत में हाजिर नहीं हो सके। इस कारण से उनसे जिरह पूरी नहीं हो पाई। अदालत ने दोनों ही मुकदमों में 21 जून लगा दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड की सुनवाई भी 21 जून को
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में अदालत ने बृहस्पतिवार को गवाह तलब किया था लेकिन गवाह हाजिर नहीं हुआ। जिस कारण अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिए 21 जून लगा दी है। इस हत्याकांड में ललित कौशिक समेत बारह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। 10 अगस्त 2023 को मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद स्थित सोसायटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या की गई थी। हत्याकांड को सुपारी देकर अंजाम दिलाया गया था।