फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crisis of expert doctors in district hospital

जिला अस्पताल में सात अंगों का इलाज नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
crisis of expert doctors in district hospital
मुरादाबाद। धीरे-धीरे ‘बीमार’ हो रहे जिला अस्पताल को विशेषज्ञ चिकित्सकों की दरकार है। छह डॉक्टरों के ट्रांसफर और दो डॉक्टरों के सेवानिवृत्त होने से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। अस्पताल के तीन विभागों की स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं। अस्पताल में शरीर के करीब सात अंगों को इलाज नहीं हो रहा है, जबकि इन अंगों के इलाज के लिए अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनके पद रिक्त हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की बजाए मरीज स्टाफ से चिकित्सकीय परामर्श ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के छह डॉक्टरों का दूसरे जिलों में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसमें बाल दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो एनस्थेटिस्ट, एक दंत रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं। रेडियोलॉजिस्ट को छोड़कर पांच डॉक्टरों को जिला अस्पताल से रिलिव भी कर दिया गया है। इसके अलावा फिजिशियन और ईएनटी विशेषज्ञ सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसमें जिला अस्पताल के सात विशेषज्ञ डॉक्टर कम हो गए हैं। इसके चलते फिजिशियन, ईएनटी और दंतरोग विभाग की सेवाएं ठप हो गई है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। इन विभागों से जुड़े शरीर के सात अंगों का इलाज नहीं अस्पताल में नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मरीज निजी अस्पतालों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। या फिर जिला अस्पताल की जुगाड़ की व्यवस्था से चिकित्सकीय परामर्श ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed