फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Criminals looted necklaces of notes, two incidents in 48 hours

Moradabad News: बदमाशों ने लूटे नोटों के हार, 48 घंटे में दो वारदातें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Criminals looted necklaces of notes, two incidents in 48 hours
मुरादाबाद/पाकबड़ा। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को बुध बाजार में पुलिस चौकी के पास शादी का सामान बेचने वाले की दुकान के बाहर टंगा नोटों का हार लूट लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को पाकबड़ा की जुमेरात बाजार से भी बाइक सवार बदमाशों ने इसी अंदाज में दुकान के बाहर टंगा नोटों का हार लूटा था। 48 घंटे में लूट की दो घटनाओं से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

डबल फाटक निवासी हिमांशु यादव की बुध बाजार में पुलिस चौकी के नजदीक गोटा स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान पर शादी में दूल्हे को पहनाए जाने वाले नोटों के हार भी बेचे जाते हैं। रविवार दोपहर बाइक सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने दुकान के बाहर टंगा 100-100 की नोटों का 10 हजार रुपये का हार लूट लिया और दोनों बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

दुकानदार ने घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जसपाल सिंह माैके पर पहुंच गए। दुकानदार ने बताया कि एक लुटेरा हेलमेट लगाए था और दूसरे ने मुंह ढक रखा था। अचानक हुई घटना से दुकानदार हक्का-बक्का रह गया। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज खंगाला है, जिसके आधार पर लुटेरों के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पाकबड़ा की जुमेरात बाजार में भी शुक्रवार को इसी तरह की लूट हुई थी। बाजार में अनवर हुसैन की शादी के सामान की दुकान है। दुकान के बाहर दूल्हे को पहनाए जाने वाले नोटों के हार टंगे थे। शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दो बदमाश आए और 100-100 की नोटों का 10 हजार रुपये की कीमत का हार लूटकर ले गए। दुकानदार बदमाशों के पीछे दाैड़ा तब तक दोनों बदमाश भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलने पर बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को लूट की इस वारदात को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed