फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Criminals braked SBI ATM in Moradabad, police started probe

बदमाशों ने तोड़ा एसबीआई का एटीएम, सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Nov 2018 07:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 14 Nov 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
Criminals braked SBI ATM in Moradabad, police started probe
प्रतीकात्मक तस्वीर
सड़कों पर बाइकर्स के आतंक और घरों में डकैतों के तांडव के बाद दुस्साहसिक लुटेरों ने अब एटीएम लूटने की कोशिश कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। सोमवार रात शहर के पॉश इलाके रामगंगा विहार में बदमाशों ने एसबीआई के एटीएम को तोड़कर रकम लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बदमाश लॉकर को खोलने में नाकाम रहे। जिसकी वजह से एटीएम में रखे 20 लाख रुपये बच गए। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक नकाबपोश बदमाश कैद हुआ है। शाखा प्रबंधक की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने चोरी की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रामगंगा विहार स्थित एसबीआई बैंक के बाहर एटीएम बूथ है। शाखा प्रबंधक कुलदीप शर्मा ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे बैंक और एटीएम बंद कर दिया जाता है। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सुरक्षाकर्मी बैंक के बाहर मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे जब सुरक्षाकर्मी वहां पर आया तो उसने एटीएम बूथ का शटर खुला देखा। अंदर एटीएम क्षतिग्रस्त था। बैंक के बाहर और एटीएम बूथ का सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त था।


बैंक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची तो सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि एक नकाबपोश बदमाश लोहे की रॉड लेकर एटीएम बूथ के अंदर घुसा था। जिसने एटीएम को क्षतिग्रस्त कर चोरी की कोशिश की थी।











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed