{"_id":"69d17bdc3c9eb3ba190a6042","slug":"criminals-arrested-for-robbing-couple-in-mundhapande-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-869996-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मूंढापांडे में दंपती से लूटपाट करने वाले बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मूंढापांडे में दंपती से लूटपाट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढ़ापांडे थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर दंपती से लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने आरोपियों से चरस भी बरामद की है। शनिवार की शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी कुमार ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा थानाक्षेत्र के बैजनी गांव निवासी जगमोहन 29 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी पत्नी राजवती को साथ लेकर मूंढापांडे थानाक्षेत्र के रौडा गांव स्थित रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहा था। मूंढापांडे क्षेत्र में खाइखेड़ा लिंक मार्ग पर टहानायक गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर जगमोहन की बाइक रुकवा ली थी। इसके बाद बदमाशों ने राजवती के कुंडल लूट, पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। इस घटना में महिला का एक कान भी जख्मी हो गया था। शुक्रवार की रात कटघर थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक रुकवा ली। जिस पर दो युवक सवार थे। तलाश में इनके पास से एक किलो 700 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अमन और आसिफ बताए। अमन कटघर के गोट गांव निवासी है जबकि आसिफ मूंढापांडे के सक्टू नगला गांव निवासी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने 29 मार्च की रात मूंढापांडे में महिला से कुंडल और उसके पति से मोबाइल व पांच हजार रुपये लूटे थे। दोनों आरोपी पहले भी चरस की तस्करी में जेल जा चुके हैं।