{"_id":"573172344f1c1b7451919852","slug":"criminals-areested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पकड़े गए व्यापारी से इनोवा लूटने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में पकड़े गए व्यापारी से इनोवा लूटने वाले
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 10 May 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
हथकड़ी
चार दिन पहले हाईवे पर मझोला थाना क्षेत्र में हापुड़ के सिमेंट सरिया सप्लायर से इनोवा लूटने वाला गैंग मेरठ एसओजी के हत्थे चढ़ गया है। एसओजी मेरठ ने लूटी गई इनोवा और बाकी सामान बरामद कर लिया है। गैंग से पूछताछ करने के लिए मुरादाबाद से भी पुलिस टीम मेरठ रवाना की गई है।
हापुड़ के बाबूगढ़ निवासी प्रेम बल्लभ सीमेंट, सरिया और ईंट के सप्लायर हैं। पांच मई की रात वह अपने परिवार के साथ रामनगर जा रहे थे। रात में करीब दो बजे नींद की झपकी आने पर उन्होंने हाईवे पर जीरो प्वाइंट पर मझोला थाना क्षेत्र में इनोवा रोड साइड लगा दी थी। इसके बाद पूरा परिवार इनोवा में ही शीशे बंद करके सो गया था। थोड़ी देर बाद स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पूरे परिवार को कवर कर लिया था।
लुटेरे पूरे परिवार को मय कार के अगवा कर लिया था और असमोली लिंक रोड पर शहबाजपुर कला के जंगल में पहुंचने के बाद लूटपाट करके परिवार को हाथपैर बांधकर फेंक गए थे। एएसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि लूटी गई इनोवा और लुटेरों के गैंग को मेरठ एसओजी ने पकड़ लिया है।