फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Criminal involved in robbery arrested after encounter

Moradabad News: लूट में शामिल बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Criminal involved in robbery arrested after encounter
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिहोरी में मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद सीओ व फोर्स। संवाद
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिहोरी के नजदीक चंदौसी-पवांसा मार्ग पर बृहस्पतिवार की देररात 11.15 बजे बाइक सवार बदमाश और बहजोई थाना पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें थाने में तैनात सिपाही सोहनपाल हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस की जवाबी फायरिंग में संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय निवासी बदमाश अर्जुन की टांग में गोली लगी है।
विज्ञापन

यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस गश्त कर रही थी। बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान चंदौसी की ओर से बाइक सवार आ रहा था। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो फायर कर दिया। इसमें सिपाही घायल हो गया। जबकि जवाबी फायरिंग में बदमाश को भी गोली लगी है। दोनों को घायलावस्था में सीएचसी बहजोई भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना पर बनियाठेर, चंदौसी कोतवाली और थाना हयातनगर प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि आरोपी बाइक पर अकेला थ। वह किसी घटना की फिराक में लगा था। आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा, दो खोखा और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहली अक्तूबर को गांव पवांसा निवासी एक महिला से कुंडल लूटने की घटना में शामिल था। सीओ ने बताया कि इस घटना में शामिल एक आरोपी पहले ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया गया है। इस लूट की घटना में चार बदमाश शामिल थे। भागे हुए दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed