{"_id":"5c22b48ebdec225712492533","slug":"woman-sexual-aeeulted-by-gang-during-after-find-her-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को तलाशने निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को तलाशने निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
Wed, 26 Dec 2018 04:21 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Dec 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
डिलारी थानाक्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी लापता गर्भवती बेटी की तलाश में डिलारी गई थी। वहां पर मदद का झांसा देकर एक राशन डीलर और उसके दो साथियों ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि भगतपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला की बेटी की शादी छजलैट थानाक्षेत्र में हुई थी। बेटी दो दिसंबर से लापता है। महिला को जानकारी हुई कि ससुराल से उसको डिलारी का रहने वाला एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। बेटी को तलाशते हुए वह 10 दिसंबर को डिलारी थानाक्षेत्र के हाजी फरीदपुर गांव पहुंची।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां पर राशन डीलर उस्मान और उसके दो साथी नईम, वसीम उसे मिले। तीनों ने उसे झांसा दिया कि उसकी बेटी को ढूंढने में मदद करेंगे। इसके बाद महिला को एक घर में ले गए और वहां पर तीन दिन तक बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। मौका मिलने पर वहां से वह किसी तरह बचकर जान बचाकर भागी। उसने घर जाकर पति को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत की गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। महिला अपने दामाद को लेकर जलालपुर पुलिस चौकी पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस के साथ वह घटनास्थल पर गई। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो मंगलवार को 15 दिन बाद घटना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ ने बताया कि महिला ने मंगलवार को दोबारा तहरीर दी तो पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का नामजद मामला दर्ज कर लिया है।