{"_id":"57f805604f1c1bcd4026ff7e","slug":"west-up-on-high-alert-terrorist-attack-treat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी में त्योहारों पर मंडराया आतंकी साया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेस्ट यूपी में त्योहारों पर मंडराया आतंकी साया
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
LOC
- फोटो : file photo
पीओके में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाक और सरहद पार बैठे आतंकियों के आकाआें द्वारा दी जा रही धमाकों की धमकी के चलते गृह मंत्रालय ने देशभर में हाई अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश खासकर वेस्ट यूपी के अफसरों को विशेष तौर पर सतर्क रहने की हिदायतें दी गई हैं।
गृह मंत्रालय ने आशंका जताई है कि सर्जिकल स्ट्राइक के रिएक्शन में आतंकी संगठन अपनी स्लीपिंग माड्यूल्स को एक्टिवेट करके किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
इन शहरों से पहले भी आतंकी और उनके स्लीपर सेल पकड़े जा चुके हैं। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। दुर्गा पूजा, मोहर्रम, धनतेरस और दीपावली आने वाली है। त्योहारों के आने से बाजार में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
खुफिया विभाग ने मिले इनपुट के बाद डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह लगातार पुलिस प्रशासन के अफसरों को वीडियो क ांफ्रेंस के जरिये सतर्कता बरतने के निर्देश दे रहे हैं। जबकि वेस्ट यूपी के संवेदनशील शहरों में विशेष चौकसी के आदेश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि संघन चेकिंग की जाए।
संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए। किरायेदारों के सत्यापन को अभियान चलाया जाए। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी अलर्ट किया गया है। पाकिस्तान और दूसरे देशों में की जाने वाली कॉलाें पर निगरानी के आदेश दिए गए हैं। जबकि शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों, रेलवे स्टेशन और होटल, ढाबे व रेस्टोरेंटों में संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। जबकि धार्मिक स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।