फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Third Degree on youth in manpur police station

पुलिस चौकी में युवक को दी थर्ड डिग्री, दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 02 Sep 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
Third Degree on youth in manpur police station
अपराध - फोटो : demo
भगतपुर की मानपुर पुलिस चौकी में एक युवक को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। पुलिस युवक को मारपीट के मामले में चौकी ले गई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष से रकम लेकर दरोगा और सिपाहियों ने उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं पुलिस वालों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए युवक का भांति भंग में चालान कर दिया। दो दिन बाद गुरूवार को पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन


भगतपुर थानाक्षेत्र के चक भीमराव निवासी प्रेम सिंह की बगिया से मिलक धर्मपुर उर्फ चुग्गो में रहने वाले बच्चों ने अमरूद तोड़ लिए थे। आरोप है कि प्रेम सिंह ने इन बच्चों की पिटाई कर दी थी। खबर मिलने पर मिलक धर्मपुर निवासी इरफान वहां पहुंच गया था। उसने बच्चों का बचाव किया। इसी बात को लेकर इरफान और प्रेम सिंह के बीच मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को चौकी ले गई थी। आरोप है कि चौकी में दरोगा और सिपाहियों ने इरफान को डंडों से पीटा। इसके बाद पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया। गुरूवार को इरफान विधायक प्रतिनिधि हाजी कसीम उल हक को साथ लेकर एसएसपी से मिला और उसने दरोगा कालेंद्र  सिंह यादव की शिकायत की। उसने बताया कि पुलिस वालाें ने उसे बेवजह पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने पूरी बात सुनने के बाद चौकी इंचार्ज कालेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि गुरूवार को कुछ लोग उनसे मिले थे। उन्होंने दरोगा पर पीटने का आरोप लगाया है। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि सीओ ठाकुरद्वारा ओपी आर्य को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed