{"_id":"613e6b123008f36d70318666","slug":"the-accused-of-theft-was-beaten-up-by-tying-him-to-a-tree-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, पीटने वाले तीनों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुरादाबाद में चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, पीटने वाले तीनों गिरफ्तार
Mon, 13 Sep 2021 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:33 AM IST
सार
थाना मझोला क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का है मामला। पिटाई करने के आरोपी तीन युवक गिरफ्तार, चोरी के आरोपी युवक पर भी मुकदमा।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक नशेड़ी युवक को चोरी करते हुए कुछ लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंपने के बजाय खुद जज बन गए और आरोपी युवक को पेड़ से बांध पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं उसकी पिटाई का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। इसके बाद सूचना देकर आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द भी कर दिया। युवक के पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस ने युवक की पिटाई करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ भी चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक नशेड़ी युवक वहां बनी दुकानों के पास टहल रहा था। इसी बीच वह वहां से कुछ सामान उठाकर जाने लगा। इसी बीच वहां मौजूद कुछ युवकों की उस पर नजर पड़ गई। फिर क्या था युवकों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। उसके कब्जे से लोहे आदि का कुछ सामान भी मिल गया। युवकों ने चोरी के आरोपी को पुलिस को सौंपने के बजाय खुद जज बन बैठे और वहीं पेड़ में बांध कर सजा देने की नीयत से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। यही नहीं उसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। बाद में उन लोगों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने पहुंची तो उसे युवक के पेड़ में बांध कर पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी हो सकी। इसके बाद एसपी सिटी अमित आनंद ने मझोला थाना पुलिस को युवक की पिटाई करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मझोला थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष मझोला ने बताया कि चोरी के आरोपी युवक को पेड़ से
विज्ञापन
बांध कर पीटने के आरोप में तीन युवकों अवधेश, कमल सिंह और कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदार हैं।
उन्होंने बताया कि दुकानदारों द्वारा चोरी के सामान के साथ पकड़े गए युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गया युवक नशेड़ी किस्म का है। पुलिस को पूछताछ में उसने अपने नाम समीर बताया है। युवक अपने को संभल जिले के जिस गांव का निवासी बता रहा है वहां जानकारी करने पर वह गांव नहीं मिल सका है। यही नहीं नशे का आदी वह युवक अपने घर, माता पिता के बारे में भी सही जानकारी नहीं दे पा रहा है।