फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sugar businessman committed suicide due to loans

कर्ज में दबे चीनी व्यापारी ने की आत्महत्या 

Sat, 24 Mar 2018 03:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। Updated Sat, 24 Mar 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
sugar businessman committed suicide due to loans
प्रतीकात्मक तस्वीर
तकादों और धमकियों से दहशत में आए कर्ज तले दबे शहर के एक चीनी व्यापारी ने सुसाइड नोट लिखने के बाद बुधवार रात जहर खा लिया। करीब 24 घंटे मौत से जूझने के बाद शुक्रवार सुबह व्यापारी ने दम तोड़ दिया। व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुसाइड के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। देर रात मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


पाकबड़ा के मोहल्ला गोधूलि शिव सहाय मंदिर निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता (55) की महानगर में कटरा नाज में शिव ट्रेडर्स के नाम से चीनी की थोक की दुकान है। परिवार में पत्नी अनीता और बेटा सुमित है। बेटी सलोनी की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि बिजनौर जिले में स्योहारा निवासी कारोबारी रमेश से वह चीनी खरीदते थे। व्यापार में घाटे की वजह से रमेश का चार लाख रुपये का कर्ज हो गया था। काफी कोशिशों के बाद भी चीनी व्यापारी कर्जा नहीं उतार पा रहे थे।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक रमेश की ओर से बार - बार धमकियां दी जा रही थीं। जिससे तंग आकर सत्य प्रकाश ने बुधवार देर रात सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने रात में ही उन्हें साईं अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार सुबह सत्यप्रकाश की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में चीनी व्यापारी ने लिखा है कि रमेश स्योहारा चीनी वालों की धमकी से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें जहर की आशंका में बिसरा सुरक्षित रखा गया है। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने की वजह से मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर ही छानबीन में जुट गई है। धमकियां देने के आरोपी रमेश का कहना है कि वह अपना पैसा जरूर मांग रहे थे लेकिन उन्हाेंने धमकी नहीं दी।
 

...मेरे बाद अपनी मम्मी का ख्याल रखना 

... मुझे रमेश स्योहारा चीनी वालों ने जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि तुझे भी मारूंगा और तेरे लड़के व पूरे परिवार को भी मार डालूंगा। इसलिए मैं डर के मारे यह काम कर रहा हूं। किसी अन्य से या परिवार से कोई भी बात नहीं। ..मेरी प्यारी पत्नी प्रिय बेटा सुमित आगे संभलकर रहना और अपनी मम्मी का विशेष ध्यान रखना। क्योंकि वह बीमार रहती है। मेरे न रहने पर फर्म शिव ट्रेडर्स को एक एप्लीकेशन वकील साहब से बात करके बंद कर देना।

भारतीय स्टेट बैंक व कार्पोरेशन बैंक पाकबड़ा के खातों को भी बंद कर देना। टिल्लू दो दो लाख रुपये का चेक लेकर एसबीआई में लगा देना। वह अपनी मम्मी शिव ट्रेडर्स से अनिता के खाते में ट्रांसफर करा लेना है। टिल्लू का हिसाब कापी में देख लेना। नौशाद का हिसाब जमा के पर्चे कापी में लगे हैं... देख लेना। और मेेरे से जो गलती हो गई है उसे माफ करना।

क्योंकि मैं तुम्हारे व तुम्हारी मम्मी के लिए कुछ नहीं कर पाया। मैं बहुत बदनसीब हूं। अच्छे से मैं अब तक तुम्हारे लिए रहने की व्यवस्था भी नहीं कर पाया। मेरे नहीं होने पर अगर तुम्हारी इच्छा हो तो नई फर्म खोल लेना और सबके पैसे हाथ जोड़कर थोड़े - थोड़े देते रहना। आगे क्या लिखूं मेरे पास समय नहीं है। बड़ों को नमस्ते व बच्चों को प्यार। मेरे बच्चे व परिवार वालों से कोई भी बात न कहें। कष्ट के लिए धन्यवाद।


परिजनों ने कहा, हमारे पास रिकार्डिंग 

चीनी व्यापारी के दामाद सुमित गुप्ता ने बताया कि आरोपी रमेश के बेटे ने कॉल कर उनके साले सुमित को धमकी दी थी। सुमित गुप्ता ने बताया कि जल्द ही वह इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास धमकियों की कॉल रिकार्डिंग भी है। जिसे वह जांच के दौरान पुलिस को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed