फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   STF arrested 2 sharp shooter in Rampur

एसटीएफ ने रामपुर से गिरफ्तार किए दो शार्प शूटर

Tue, 02 Jun 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 02 Jun 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
बाईस मई की रात को सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में हुई खनन ठेकेदार नूर मोहम्मद उर्फ गब्बर की हत्या की पटकथा इलाहाबाद की नैनी जेल में बंद मुरादाबाद के बदमाश सुभहान ने लिखी थी। हत्या के पीछे बदमाशों के दो ग्रुपों की गैंगवार और पुरानी रंजिश उजागर हुई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जेल की सलाखों के पीछे बैठे सुभहान ने गब्बर के अलावा मुरादाबाद के तीन और लोगों की हत्या का टास्क सुपारी किलर्स को दिया था। लेकिन सुपारी लेने बाद रामपुर में डेरा डाल चुके शूटरों को ऐन वक्त पर यूपी एसटीएफ ने रामपुर से धर दबोचा। गब्बर हत्याकांड में शामिल रहे इसी गैंग के दो शूटर मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचे हैं। इनमें सुभहान का भतीजा रिजवान और 50 हजार का इनामी शार्प शूटर इमरान उर्फ तोता भी शामिल है।
विज्ञापन



चक्कर की मिलक में 22 मई की देर रात खनन ठेकेदार नूर मोहम्मद उर्फ गब्बर (40) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गब्बर भी अपराधी था और छह साल जेल में रहकर बाहर आया था। इस मामले में गब्बर के परिजनों ने फहीम धनिया, छोटे, साबिर, सरताज और इदरीस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इदरीस को छोड़ बाकी चारों बदमाश जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नैनी जेल से चल रहे कुछ नंबरों पर कान लगाए एसटीएफ ने सोमवार को रामपुर में छापा मारकर इलाहाबाद के सुपारी शूटर आकिल और जेपीनगर के कुख्यात बदमाश बब्लू खान को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों शूटर मुरादाबाद में एक प्रापर्टी डीलर समेत तीन लोगों की हत्या करने का टास्क लेकर यहां आए थे। तीनों हत्याओं के लिए नैनी जेल में बंद मुगलपुरा के लाल बाग निवासी सुभहान पुत्र दूल्हे खां ने ही सुपारी दी थी।



एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि गब्बर उर्फ नूर मोहम्मद की हत्या में भी आकिल और बब्लू खान के अलावा सुभान के साथी छोटे पुत्र सईद, साबिर पुत्र छोटे, फहीम पुत्र नजाकत, रिजवान पुत्र सुलेमान निवासी लाल बाग मुरादाबाद व इमरान तोता उर्फ  चच्चू पुत्र अब्दुल रसीद निवासी खालापार किदवई नगर मुजफ्फर नगर भी शामिल थे। इमरान उर्फ तोता पर 50 हजार का इनाम था वो एक व्यापारी की हत्या के साथ ही सहारनपुर मेें स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में बंदी की हत्या में वांटेड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed