फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader relative firing dhaba three arrested

ढाबे पर सपा नेता के रिश्तेदार ने फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
SP leader  relative firing dhaba three arrested
अपराध - फोटो : demo
 कटघर थानाक्षेत्र में गुलाबबाड़ी चुंगी के पास गुरुवार की रात एक ढाबे पर सपा  नेता के रिश्तेदारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराया। देर रात इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


गुलाबबाड़ी चुंगी के पास राज कुमार का ढाबा है। गुरुवार की रात कटघर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर निवासी संदीप यादव पुत्र मुन्ना,ओमेंद्र उर्फ बॉबी  पुत्र प्रेम सिंह व यशपाल उर्फ नीटूू पुत्र विजय पाल ढाबे पर बैठे शराब पी रही थे। इसी दौरान उन्होंने यहां शराब पीकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ढाबा संचालक राज कुमार ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद एक एक युवक ने तमंचा निकाला और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब आरोपी युवक पुलिस को देखकर मौके से भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। एसओ कटघर ओंकार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों युवकों का मेडिकल कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed