फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report on SP leader in IT act to post vulgar pics of varun gandhi

वरुण गांधी के अश्लील फोटो पोस्ट करने वाले सपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Oct 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 24 Oct 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Report on SP leader in IT act to post vulgar pics of varun gandhi
वरूण गांधी
हनी ट्रैप में उलझे वरुण गांधी के आपत्तिजनक फोटो व्हॉट्स एप ग्रुप और फेसबुक पर पोस्ट करने पर सपा नेता अख्तर अली खां के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि अख्तर ने भाजपा के चुनाव चिह्न के साथ वरुण गांधी और कई अन्य भाजपा नेताओं के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल किए गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के चुनाव चिह्न पर पार्टी सांसद वरुण गांधी का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर देखकर ठाकुरद्वारा के भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने भाजपा के नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता की तहरीर पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अख्तर अली खां एडवोकेट के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। जिस ग्रुप में यह पोस्ट वायरल की गई है उससे काफी प्रतिष्ठित लोग और अधिकारी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अख्तर अली खां का कहना है कि शिवेंद्र गुप्ता ने यह मुकदमा राजनैतिक विद्वेष की वजह से दर्ज कराया है। उन्होंने खुद कोई टिप्पणी नहीं की है। उन पर लगाया गया आरोप निराधार है। उन्होंने सिर्फ भाजपा का चुनाव चिन्ह पोस्ट किया था। उस पर अश्लील फोटो किसी अन्य ने डाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed