फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape accused run in police custody

बलात्कार का आरोपी सिपाही को धक्का देकर थाने से भागा

Mon, 13 Mar 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 13 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
rape accused run in police custody
arrested
बिलारी थाने के लॉकअप में दो दिन से बंद रेप का आरोपी सिपाही को धक्का देकर थाने से फरार हो गया। दस साल की बच्ची से रेप के आरोपी रामपुर के आसेराम को बिलारी पुलिस ने दो दिन पहले पकड़ा था। रविवार सुबह शौच के लिए आसेराम को लॉकअप से बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन


इस बीच सिपाही को धक्का देकर आरोपी थाने से भाग निकला। हालांकि चार घंटे बाद पुलिस ने उसे रामपुर में उसके घर से दबोच लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बिलारी थाने में सिपाही को धक्का देकर भागा आसेराम पुत्र हरीराम रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में चौकोनी गांव का रहने वाला है। चुनाव के वक्त उसे रामपुर से जिलाबदर किया गया था। रामपुर से जिलाबदर होने के बाद वह बिलारी के गांव सिसौना में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस मार्च को आरोपी ने दस साल की बच्ची से रेप की कोशिश की थी। इस दौरान आरोपी को घटना की रात पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन उसका चालान नहीं किया। आरोपी ने रविवार सुबह आठ बजे पेट खराब होने पर शौच के लिए जाने का बहाना किया।

पुलिस ने हथकड़ी समेत उसे हवालात से बाहर निकाला और सिपाही सतेंद्र कुमार उसे शौच के लिए ले जाने लगा। सिपाही को अकेला देख उसे धक्का देकर आरोपी हथकड़ी समेत भाग निकला।

सिपाही ने शोर मचाया और आरोपी को पकड़ने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों के सामने भागा लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को मिली तो उन्होंने लापरवाही पर पुलिस को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई, चार घंटे बाद उसे पकड़ लिया।


एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी के फरार होने के बाद उसको चंद घंटो में दोबारा नौसना और खरसौल गांव के बीच गेहूं के खेत में छिपे हुए गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मेडिकल करवाकर उसे जेल भेज दिया गया है, मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed