फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   professor looted in TDI city

टीडीआई सिटी में प्रोफेसर के घर दिनदहाड़े लूट, फायरिंग

Wed, 02 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 02 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
professor looted in TDI city
बोनट पर लगी गोली दिखाते प्रोफेसर। - फोटो : अमर उजाला
शहर की पॉश कालोनी टीडीआई सिटी में मंगलवार को भरी दोपहरी चार बदमाशों ने एक प्रोफेसर के घर से सोने- चांदी के जेवर और कैश समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल लूट लिया। हालांकि बदमाश चोरी के इरादे से दीवार फांदकर बंद घर में घुसे थे लेकिन ऐन वक्त पर प्रोफेसर के घर पहुंचने पर लुटेरों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


फायरिंग में प्रोफेसर और उनकी पत्नी बाल - बाल बचे। दिनदहाड़े गोली चलने से पॉश एरिया में सनसनी फैल गई। इस बीच सफेद रंग की होंडा सिटी में सवार बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने नाकेबंदी करके लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


टीडीआई सिटी के ई ब्लॉक निवासी विपुल अग्रवाल पुत्र अंबरीश कुमार एमआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। मंगलवार को सुबह करीब ग्यारह बजेे घर में ताला लगाकर विपुल अपनी पत्नी शिल्पी व पांच वर्षीय बेटी पावनी के साथ अपने पिता के घर न्यू सिविल लाइन कालोनी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब पौने तीन बजे वह अपनी बैगन - आर गाड़ी से पत्नी - बेटी के साथ घर लौटे तो घर के बाहर दिल्ली नंबर की सफेद रंग की होंडा सिटी कार खड़ी दिखी। होंडा सिटी में ड्राइवर व अन्य व्यक्ति बैठा था। जिसे अपने घर से आगे बढ़वाने के लिए विपुल ने हार्न दिया। 

हार्न की आवाज सुनकर होंडा सिटी सवार युवकों ने भी सिग्नल के तौर पर अपनी गाड़ी का दो बार हार्न दिया। होंडा सिटी का हॉर्न सुनकर प्रोफेसर के घर से दो लोेग दीवार फांदकर बाहर निकले। अपने घर से दो युवकों को दीवार कूदकर बाहर आता देख प्रोफेसर विपुल चिल्लाए और गाड़ी का गेट खोलकर उधर दौड़े।

इतने में होंडा सिटी सवार बदमाशों ने उनके ऊपर फायर झाेंक दिया। जिसमें वह बाल - बाल बचे और गोली सीधा प्रोफेसर की कार के बोनट में जाकर धंस गई। फायरिंग से सहमे विपुल पीछे हट गए। इस बीच चारों बदमाश होंडा सिटी में सवार होकर भाग गए।

प्रोफेसर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लुटेरों के जाने के बाद घर में अंदर जाकर देखा तो वहां कमरे और अलमारियों के लॉक टूटे थे। प्रोफेसर के मुताबिक लुटेरे उनके घर से सोने - चांदी और डायमंड की ज्वैलरी के साथ 15 हजार रुपये कैश ले गए हैं।


घटना के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी करके शहरभर में सर्च आपरेशन चलाया। पूरे रेंज को अलर्ट मैसेज भेजकर वाहन चेक किए गए लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed