फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police wala batakar thage javer

खुद को पुलिसवाला बताकर ठगे जेवर

Mon, 13 Nov 2017 01:32 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Nov 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
police wala batakar thage javer
पुलिसवाला - फोटो : अमर उजाला
खुद को पुलिसवाला बताकर दो युवकों ने रविवार को दिनदहाडे़ बाजार मेें बर्तन कारोबारी की पत्नी से जेवर ठग लिए। इसके बाद महिला को रुमाल में आर्टिफिशियल जेवर थमाकर निकल गए। वारदात को कोतवाली थानाक्षेत्र में कोर्ट रोड पर स्थित क्रिश्चियन लॉज के पास अंजाम दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


सिविल लाइन के अशोक नगर में रानी ढल के पति कोमल ढल बर्तन कारोबारी हैं। रानी ढल ने बताया कि रविवार को उनकी पुत्रवधू के भाई की सगाई थी। रविवार दोपहर वह अपनी पुत्रवधू स्वेता के मायके न्यू खुशहालनगर जाने के लिए क्रिश्चियन लॉज वाली गली के पास खडे़ होकर ई-रिक्शा का इंतजार कर रहीं थी।
विज्ञापन


इस दौरान एक बाइक पर दो युवक आए। इनमें से एक ने खाकी पैंट पहन रखी थी। दोनों ने रानी ढल से कहा कि वह पुलिसवाले हैं। गली के अंदर अभी मर्डर हुआ है। बदमाश आसपास हो सकते हैं। दोनों ने महिला से जेवर उतारकर रखने के लिए कहा। रानी ढल ने युवकों से आईकार्ड मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आईकार्ड देने के बजाय उन दोनों ने महिला को सम्मोहित कर लिया और उनसे सोने की चेन (जिसमें हीरे का एक लॉकेट पड़ा था) और दो सोने के कडे़ उतरवा लिए। रुमाल में रखने का झांसा देकर चेन और कड़े ले लिए। इसके बाद रुमाल में आर्टिफिशियल सोने के कडे़ डाल दिए और महिला को रुमाल थमाते हुए कहा कि अंदर उसके जेवर रखे हैं।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। रानी ढल सामान्य होने पर जीएमडी रोड पर अपनी बेटी पूजा की दुकान पर पहुंची और उन्हें मामले की जानकारी दी।  पूजा ने रुमाल खोला तो उसमें सोने की चेन और महिला के कडे़ गायब थे, उनके बदले में आर्टिफिशियल कंगन रखे हुए थे। पूजा ने मामले की जानकारी अपने भाई कुनाल को दी।


मां को लेकर वह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की कई टीमें दिनदहाडे़ हुई घटना की सूचना पर वहां पहुंची। एसएचओ कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed