फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police leave on bail those who ripped women's cloth

थाने से मुचलके पर छूट गए महिला के कपड़े फाड़ने वाले

Mon, 19 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद (कांठ)
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद (कांठ) Updated Mon, 19 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
police leave on bail those who ripped women's cloth
police
महिला राशन डीलर से मारपीट और सरेआम कपड़े फाड़ने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को कांठ पुलिस ने थाने से मुचलके पर छोड़ दिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंची थी लेकिन विवेचक/सीओ की गैरमौजूदगी में मजिस्ट्रेट ने रिमांड देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस नहीं पलटी और थाने जाकर तीनों आरोपियों को बेगुनाह बताते हुए मुचलके पर छोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को ही इस मामले में प्रधान पति कुलदीप विश्नोई, मदन और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस रविवार को इन तीनों को लेकर कोर्ट पहुंची।
विज्ञापन


रविवार होने की वजह से तीनों को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अनुज कुमार विश्नोई ने बताया कि केस में एससी/ एसटी एक्ट भी लगा है लिहाजा विवेचना सीओ को दी गई है। लेकिन सीओ के स्थान पर एक दरोगा तीनों आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर मजिस्ट्रेट ने बगैर विवेचक के रिमांड स्वीकृत करने से इंका करते हुए दरोगा व अभियुक्तों को कोर्ट से लौटा दिया। उधर, कांठ पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर वापस थाने पहुंची और तीनों को मुचलके पर छोड़ दिया।

एसओ कांठ शरद मलिक का कहना है कि तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया था लेकिन कोर्ट ने साक्ष्य कम होने की वजह से तीनों को जेल भेज दिया। लिहाजा पुलिस अब 169 सीआरपीसी की कार्रवाई कर रही है और तीनों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

 

  • ये था मामला 

    महिला राशन डीलर के साथ मारपीट और छेड़खानी की यह घटना कांठ थाने के गांव मुख्त्यारपुर नवादा में शनिवार को हुई थी। ब्लाक कार्यालय से एक टीम मुख्त्यारपुर नवादा में राशन डीलर सरोज देवी के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच करने के लिए गई थी। जांच के दौरान राशन डीलर और प्रधान समर्थकों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद जांच टीम की मौजूदगी में ही दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला राशन डीलर के साथ मारपीट कर दी थी। जिसमें उसके कपड़े भी फट गए थे। इस मामले में राशन डीलर सरोज देवी ने ग्राम प्रधान के पति कुलदीप विश्नोई, मदन और अशोक कुमार समेत छह लोगों को नामजद करते हुए मारपीट, छेड़खानी और दलित उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed