फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   peter england showroom also in list

सोनी से पहले पीटर इंग्लैंड का शोरूम था निशाना

Tue, 20 Dec 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
peter england showroom also in list
पीटर इंग्लैंड शो रूम के बाहर भी हरकत करता नजर आया था। - फोटो : अमर उजाला
कांठ रोड स्थित सोनी शोरूम में वारदात को अंजाम देने वाले चादर गिरोह ने पीटर इंग्लैंड(कपड़े का शोरूम) में घुसने की कोशिश की थी। शोरूम का शटर मजबूत व चौराहे के नजदीक होने के कारण चोर यहां कुछ समय ही रुक पाए थे। विफल होने पर उन्होंने सोनी शोरूम को अगला टारगेट बनाया था।
विज्ञापन


जबकि पीकोठी स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में गिरोह के सभी चोरों की तस्वीरें साफ कैद हो गईं हैं। टैंपो से उतरने के बाद उन्होंने यहां खड़े होकर प्लान बनाया था। 
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी अंकित मिगलानी का कांठ रोड पर सोनी शोरूम है।

शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे शोरूम बंद किया गया था। करीब पौने आठ बजे चादर गैंग ने शोरूम से 11 हजार की नकदी और 8 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वारदात देखी गई थी। चादर गिरोह ने मुरादाबाद से पहले बरेली में मोबाइल शोरूम में वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये तरीके से वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस ने आस पड़ोस  के शोरूम और पेट्रोल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे साफ हो गया है कि गिरोह के सभी सदस्य रेलवे स्टेशन की ओर से टैंपो में आए। सभी पेट्रोल पंप पर उतर गए। यहां उन्होंने प्लान बनाया।


इसके बाद वह शोरूम की ओर चले। लेकिन उन्होंने पीटर इंग्लैंड के शोरूम में घुसने का प्रयास किया था। लेकिन चोर यहां सफल नहीं हो पाए थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके शर्मा ने बताया कि पीटर इंग्लैंड शोरूम में भी गैंग ने चोरी की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाई। सीसीटीवी फुटेज में शोरूम के बाहर चोर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed