{"_id":"5710125f4f1c1b83444a6ac5","slug":"papa-do-not-send-so-much-money-so-i-became-a-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा, मत भेजो इतने पैसे अब मैं डाक्टर बन गया हूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पापा, मत भेजो इतने पैसे अब मैं डाक्टर बन गया हूं
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 03:33 AM IST
विज्ञापन
अंकुर सिंह
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बेटे के शव का इंतजार कर रहे एचसीएमटी बिशन सिंह बेटे के आखिरी शब्दों को याद करके फफक पड़ते हैं। अंकुर की हत्या से महज दस घंटे पहले शनिवार रात उनकी बेटे अंकुर से बात हुई थी। उसके शब्द अभी भी उनके कानों में गूंज रहे हैं।
बिशन सिंह ने अंकुर ने इंटरनेशनल एकाउंट में शनिवार को ही 5000 डॉलर डलवाए थे। इतनी रकम एकाउंट में आने पर अंकुर ने पिता से कहा था, ... पापा, बस तीन महीने की तो बात है... अब मैं डाक्टर बन जाऊंगा... इतने पैसे मत डलवाओ.. बस खर्चा भेज दो।
यूक्रेन से अंकुर की बॉडी रात में करीब दो बजे प्लेन से दिल्ली पहुंचेगी। पुलिस लाइन में बतौर एचसीएमटी तैनात बिशन सिंह रात बारह बजे एंबुलेंस लेकर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। अमर उजाला से फोन पर हुई बात में उन्होंने बताया कि उन्हें बेटे की हत्या की सूचना सबसे पहले उसके मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डा. अमरीक सिंह ने दी थी।
विज्ञापन
अमरीक सिंह पंजाब के रहने वाले हैं और भारतीय होने के नाते अंकुर से खास लगाव रखते थे। रविवार को दोपहर बारह बजे उन्होंने बिशन सिंह को फोन करके बताया था कि उनके बेटे की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई है।