फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   operates oxygen factory without license sealed in Mundapande

मूंढापांडे में बगैर लाइसेंस चल रही ऑक्सीजन फैक्ट्री सील

Thu, 11 Aug 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 11 Aug 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
operates oxygen factory without license sealed in Mundapande
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मौलागढ़ में स्थित कलिंगा द एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री अवैध निकली। ऑक्सीजन सिलेंडर की रीफिलिंग करके पूरे मंडल में सिलेंडर सप्लाई करने वाली इस फैक्ट्री के पास कोई लाइसेंस नहीं निकला। बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने फैक्ट्री पर छापा मारकर फैक्ट्री सील कर दी और मौके फैक्ट्री मालिक अमित मोदी को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला यादव ने पुलिस टीम के साथ बुधवार को मौलागढ़ स्थित कलिंगा द एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे से फैक्ट्री में मौजूद स्टाफ में खलबली मच गई। छापे के वक्त वहां ऑक्सीजन सिलेंडरों की रीफिलिंग का काम चल रहा था।
विज्ञापन


टीम ने मौके से दस सिलेंडर कब्जे में लिए और पुलिस के हवाले कर दिए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि कलिंगा द एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री के पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस नहीं था। फैक्ट्री मालिक अमित मोदी ने कटघर थाना क्षेत्र में शिवपुर डबल फाटक पर मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर सेल्स का लाइसेंस जरूर ले रखा था लेकिन इस लाइसेंस के बूते पर सिलेंडरों की रिफिलिंग नहीं की जा सकती है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि अमित मोदी निवासी शिवपुरी को मूंढापांडे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, उसके खिलाफ मेडिकल एक्ट की तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed