फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   oh, thief not leave his sleepers

निडर चोर! चोरी के अगले दिन चप्पल भी ले गया

Tue, 20 Sep 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 20 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
oh, thief not leave his sleepers
चोरी की घटना भले ही बड़ी न हो लेकिन चोर का हौसला का काफी बुलंद है। चोर लगातार तीन रात चोरी करने सिविल लाइन थाने के पीछे पहुंचा। एक बार फेल रहा तो दो बार अपने मकसद में कामयाब रहा। यही नहीं चोर अगले दिन अपनी छोड़ी गई चप्पल भी उठा ले गया। 
विज्ञापन


ये तब है जब थाने में तहरीर दी जा चुकी है। वहीं सोमवार को अस्पताल के गेट पर संचालित कैंटीन की जाली काटकर अंदर घुस गया। सिविल लाइंस थाने की बाउंड्री से सटे जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार का सरकारी आवास है।
विज्ञापन


सोलह सितंबर की रात चोर उनके आवास में घुस आया। लेकिन डाक्टर की नींद खुलने पर चोर भाग निकला। मौके पर चोर की कैंची और चप्पल छूट गई। बाद में डा. राजेंद्र कुमार ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। ठीक दूसरी रात चोर फिर उनके आवास में घुस गया और उनके बच्चे की साइकिल और पंप उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे डाक्टर की कार का लाक तोड़ने की भी कोशिश की। यही नहीं चोर मौके पर छोड़ी अपनी चप्पल भी पहनकर चलता बना। वहीं सोमवार की रात चोर ने अस्पताल के गेट पर बने कैंटीन को निशाना बनाया। कैंटीन की जाली काटकर चोर अंदर घुस गया। लगातार तीन रात से चोरी की घटना से सरकारी आवासों में रहने वाले डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed