फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Munir was trying to rob cash van in Moradabad

मुरादाबाद में कैश वैन लूटने की फिराक में था मुनीर

Sat, 06 Aug 2016 11:55 AM IST
जितेंद्र कुमार/अमर उजाला/मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
Munir was trying to rob cash van in Moradabad
अपराध - फोटो : demo
 एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी मुनीर मुरादाबाद में भी बैंक की कैश वैन लूटने की फिराक में था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने साथी सऊद के साथ मुरादाबाद में कई बार रेकी की थी। इस काम के लिए उसने हरथला में स्थित अपने पिता की दुकान का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी रिमांड पर चल रहे कुख्यात शूटर मुनीर ने पुलिस पूछताछ में उगला है कि धामपुर में बैंक लूटने से पहले उसका इरादा मुरादाबाद में बैंक की कैश वैन लूटने का था। लेकिन खतरा भांपकर ऐन वक्त पर उसे मुरादाबाद से बैरंग लौटना पड़ा था। इसके बाद उसने प्लान बदल दिया और फिर बिजनौर के धामपुर में पीएनबी की कैश वैन लूट ली थी।
विज्ञापन


बिजनौर के स्योहारा थानाक्षेत्र के सहसपुर गांव के पास 2 अप्रैल 2016 की रात एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की गोलियों से भूनकर हत्या करने वाले मुनीर ने मरहूम डीएसपी तंजील अहमद के भी कई राज उजागर किए हैं। दो अगस्त से बिजनौर पुलिस ने मुनीर को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पूछताछ में बताया है कि 28 दिसंबर 2015 को धामपुर में बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले मुरादाबाद में कैश वैन लूटने की फिराक में था। वह अपने साथी सऊद के साथ मुरादाबाद में रेकी करने आया था। यहां हरथला में पिता की टाइल्स की दुकान बैठकर उसने प्लानिंग की।

शहर के एटीएम के इर्द गिर्द घूमा था। उसकी योजना थी कि शहर के बाहर वाले एटीएम पर कैश वैन को निशाना बनाया जाएगा। ताकि फरार होने में कोई दिक्कत न पड़े। लेकिन खतरा भांपने पर उसने अपना प्लान बदल दिया था। इसके बाद उसने धामपुर में वारदात कर दी थी। 


कुख्यात अपराधी मुनीर का अगला टारगेट थे दादा

तंजील अहमद को गोलियां से भूनने वाला मुनीर अपने ही परिवार के मुखिया की हत्या करने की प्लानिंग कर चुका था। तंजील की हत्या के बाद वह उन्हें की ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन दोबारा सहसपुर जाने का मौका नहीं मिल पाया। 

मुनीर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सहसपुर में रहने वाले रिश्ते के दादा उसके पिता को उसके खिलाफ भड़काते थे। जब भी वह गांव में जाता तो उसे घेरकर बैठ जाते थे और खरी खोटी सुनाने लगते थे। दादा की ये बातें मुनीर को कांटे की तरह चुभने लगी थीं। उसने दादा को भी ठिकाने लगाने की ठान ली थी। लेकिन मौका नहीं मिल पाया था। उसने रात में उनकी हत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन उनके मकान का दरवाजा बंद होने के कारण वह सफल नहीं हो पाया था।


दादा से वह इतनी नफरत करने लगा था कि हर हाल में उनकी हत्या करना चाहता था। स्योहारा थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि लखनऊ से मुनीर की निशानदेही पर हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। मुनीर ने पूछताछ में बताया है कि वह गांव में रहने वाले अपने दादा की भी हत्या करना चाहता था। लेकिन सफल नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed