{"_id":"61d3f3be89810c5a7c5ecc3b","slug":"moradabad-mn-dead-body-found-in-ramganga-vihar-murder-is-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रामगंगा विहार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुरादाबाद: रामगंगा विहार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Tue, 04 Jan 2022 12:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:44 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह छह बजे लोग अपने अपने घरों से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि पार्क के कोई व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के सिर से खून बह रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक के सिर पर किसी रॉड से हमलाकर हत्या की है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह छह बजे लोग अपने अपने घरों से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि पार्क के कोई व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर सिविल लाइंस सीओ सागर जैन और सिविल लाइंस प्रभारी आरपी सिंह मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में ले लिया।
युवक के सिर में चोट का निशान दिख रहा है। जिससे खून बह रहा था। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।