फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   missing four girls in five days in Bilari

बिलारी में पांच दिन में चार लड़कियां लापता

Fri, 09 Sep 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 09 Sep 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
missing four girls in five days in Bilari
हादसा - फोटो : demo
बिलारी के अलग-अलग मोहल्लाें से पांच दिन में चार लड़कियां लापता हैं। ये लड़कियां कहां गईं? किसी को नहीं पता। अनहोनी की आशंका ने परिजनों की नींद उड़ा दी है। शुरू में परिजन बदनामी के डर से कतराते रहे लेकिन जब बेटियां घर नहीं लौटीं तो पुलिस को तहरीर देकर मदद मांगी है। चार लड़कियों के लापता होने से कस्बे के लोग सहमे हैं।
विज्ञापन


 पांच दिन पहले बिलारी के मोहल्ला ठाकुरान क्षेत्र से एक 17 वर्षीय लड़की लापता है। बेटी शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन ने खुद खोजबीन शुरू कर दी। कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर देकर बेटी को खोजने की मांग की है।
विज्ञापन


इसी तरह तीन दिन पहले मोहल्ला अंसारियान में फुलवार रोड क्षेत्र से एक 16 वर्षीय लड़की अचानक लापता हो गई। तीन दिन पहले ही मोहल्ला ठाकुरान अहाता क्षेत्र से भी एक 15 वर्षीय लड़की लापता है। दो दिन पहले मोहल्ला बाजार क्षेत्र से भी एक 16 वर्षीय लड़की गायब हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक कस्बे से लड़कियों के गायब होने से लोगों में चर्चाओं के साथ ही दहशत का भी माहौल है। अपने बच्चों खासकर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर परिजन सतर्क हो गए हैं। जो लड़कियां गायब हुई हैं उनमें से कोई स्कूल के लिए घर से निकली थी तो कोई ट्यूशन के लिए। इस मामले में पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed