फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minority Welfare Department scholarship scams

छात्रवृत्ति में खेल कर रहे निजी स्कूल

Wed, 06 Jul 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 06 Jul 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
Minority Welfare Department scholarship scams
छात्रवृत्ति घोटाले - फोटो : demo
भगतपुर टांडा ब्लाक के जाहिदपुर गांव के बुजुर्ग लोगों के खातों में पहुंची लाखों रुपये की धनराशि को लेकर अफसरों में मंगलवार को खलबली मची रही। इसमें भी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रवृत्ति घोटाले से तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भोजपुर के जिन दो स्कूलों के खातों में जो रकम ट्रांसफर की गई है उनके प्रबंधकों की रिश्तेदारियां जाहिदपुर गांव में हैं। कहीं न कहीं जानकर इस गांव के लोगों के खाते छात्रवृत्ति की रकम ट्रांसफर करने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि भगतपुर टांडा ब्लाक के गांव जाहिदपुर के 32 बुजुर्गों के खातों में छात्रवृत्ति के आठ से नौ हजार रुपये हर खाते में पहुंचे हैं। इन खातों से यह रकम निकाल भी ली गई है। इस रकम को लेकर अभी तक किसी भी विभाग की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। शिकायत मिलने पर जांच जरूर चल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बुजुर्गों के खाते में यह रकम किन खातों से ट्रांसफर कराई गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 25 जून को सिविल लाइंस थाने में लिखाई गई सीडीओ के फर्जी हस्ताक्षरों से 1.93 करोड़ की छात्रवृत्ति को स्कूलों के खातों में ट्रांसफर कराने से जाहिदपुर के बुजुर्गों के खाते में रकम पहुंचना जुड़ा होने की आशंका है, क्योंकि भोजपुर के जिन दो स्कूलों का नाम छात्रवृत्ति घोटाले में आया है उनके प्रबंधकों के सगे रिश्तेदार जाहिदपुर में रहते हैं। इसीलिए इस प्रकरण को छात्रवृत्ति घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की लिस्ट में दूसरों के एकाउंट नंबर
छात्रवृत्ति हड़पने के लिए निजी स्कूलों के संचालक कई तरह के खेल कर रहे हैं। छात्रों से छात्रवृत्ति के आवेदन कराके उसमें एकाउंट नंबर अपने मुताबिक लिख देते हैं। इसके लिए गांव के छात्रों के नाम से मिलते नाम वाले लोगों को तलाश कर लिया जाता है। आसानी से यह रकम खातों में ट्रांसफर करा ली जाती है। 


स्कूलों में करा लिए जाते हैं फर्जी छात्रों के एडमीशन
छात्रवृत्ति के लिए फर्जी छात्रों के एडमीशन कर लिए जाते हैं। ऐसे बच्चों के आवेदन करके खाते भी खुलवा लिए जाते हैं और इन खातों में छात्रवृत्ति की रकम ट्रांसफर कराई जाती है। 

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति पर एक नजर
-पूर्व दशमोत्तर- 6000 छात्र लाभान्वित
-दशमोत्तर   -  22000 छात्र लाभान्वित
 अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति (केंद्र सरकार की ओर से)
-पूर्व दशमोत्तर- 61000 छात्र लाभान्वित
-दशमोत्तर   -  27000 छात्र लाभान्वित
-मेरिट कम मीन्स - 800 (व्यावसायिक)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed