{"_id":"5a907e774f1c1bd34b8ba83f","slug":"loot-attempt-to-jewellery-workers-one-culprit-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" जेवरात कारीगरों से लूट की कोशिश, एक बदमाश पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवरात कारीगरों से लूट की कोशिश, एक बदमाश पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचों बीच मंडी चौक बल्लभ मोहल्ले में शुक्रवार रात चार बदमाश जेवरात कारीगर के घर में घुस गए। उन्होंनेे कारीगरों को तमंचे के बल पर ले लिया। इसी बीच कारीगरों ने हिम्मत करते हुए शोर मचाया तो बदमाश घबरा गए औैर वह मौके से भागने लगे। कारीगरों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। देर शाम हुई इस घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रेहान बताया है। वह जामा मस्जिद मोहल्ले निवासी है।
पश्चिम बंगाल निवासी असीम मंडी चौक बल्लभ मोहल्ले में हरिओम मल्होत्रा के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहते हैं। वह सोने चांदी के जेवर बनाने के कारीगर हैं। उनके साथ तीन अन्य कारीगर भी इसी मकान में रहते हैं। असीम साना ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अन्य कारीगरों के साथ कमरे में खाना खा रहा था। इसी दौरान नकाबपोश चार बदमाश हाथों में तमंचे लेकर जीने से उनके मकान में घुस गए। उन्होंने सभी कारीगरों को तमंचे के बल पर ले लिया।
इसके बाद उनसे सभी माल एक बैग में भरने को कहा। इसी बीच कारीगर हिम्मत करते हुए बदमाशों से भिड़ गए। इसके बाद बदमाश भागने लगे। तब ही कारीगरों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। शोर शराबा होने पर लोग जुट गए। इसके बाद उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश की जमकर पिटाई की। उसे पीटते हुए मंडी चौक पुलिस चौकी ले गए। वहां आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रेहान बताया है। वह जामा मस्जिद मोहल्ले का रहने वाला है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।