{"_id":"57d8f5a04f1c1ba73dd484ee","slug":"killed-by-poison-in-the-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब में जहर देकर ग्रामीण की हत्या, लाश जंगल में फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब में जहर देकर ग्रामीण की हत्या, लाश जंगल में फेंकी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर थानाक्षेत्र के बीजना गांव निवासी एक ग्रामीण को शराब में जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारे उसकी लाश जंगल में फेंक कर फरार हे गए। लोगाें की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एल्कोहल की पुष्टि हुई है। जबकि जहर की तीव्रता जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
बीजना गांव निवासी रामकेश पुत्र भूप सिंह रविवार को मुरादाबाद से डीवीडी खरीदने गया था। लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटा। पत्नी और परिवार के अन्य लोग उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार की शाम रामकेश की लाश खानपुर गांव के पास जंगल में पड़ी मिली।
लोगों की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मंगलवार दोपहर आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जहर की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उसके पेट से एल्कोहल भी मिला है। परिवार के लोगों ने गांव के ही तीन लोगों पर आरोप लगाया कि वह उसे बुलाकर ले गए थे।