फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1.11 lakh swindled via mobile APK file; money started getting deducted immediately upon downloading the file.

Kaithal News: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 1.11 लाख की ठगी, फाइल डाउनलोड करते ही कटने लगे पैसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
1.11 lakh swindled via mobile APK file; money started getting deducted immediately upon downloading the file.
कैथल। जिले के फतेहपुर में एक व्यक्ति के फोन पर एपीके फाइल भेजकर 1.11 लाख रुपये ठगे लिए। उन्हें ठगी का अहसास तब हुआ जब उनके फोन पर पैसे कटने के मैसेज आने लगे। इसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर यूपीआई व अन्य एप ब्लाॅक करवाई। ठगी की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव फतेहपुर निवासी सारिका रानी ने बताया कि वे गृहिणी हैं और उनके खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर उनके पति मनोज कुमार के पास रहता है। उनके खाते पर कोई यूपीआई सक्रिय नहीं था। 24 सितंबर को मनोज कुमार के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर एक फाइल आई थी। यह फाइल आधार कार्ड अपडेट से संबंधित बताई गई थी। मनोज कुमार ने उस फाइल को डाउनलोड कर लिया था। इसके बाद 26 सितंबर को उनके खाते से कई बार में पैसे कटे। पहले 99,999 रुपये, फिर 1 रुपये, 100 रुपये, 4,004 रुपये और दो बार 3,604 रुपये निकाले गए। कुल 1,11,312 रुपये की राशि यूपीआई के जरिये कट गई। सारिका रानी को बैंक की ओर से इन लेनदेन के कोई संदेश प्राप्त नहीं हुए।
विज्ञापन

4 अक्तूबर को सारिका रानी को इस धोखाधड़ी का पता चला। वह अपने पति के साथ पूंडरी स्थित बैंक शाखा गईं। वहां बैंक कर्मचारी ने उनके खाते की यूपीआई और नेट बैंकिंग अवरुद्ध कर दी। कर्मचारी ने मनोज कुमार का फोन भी रीसेट कर दिया। इसके बाद एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर आधार कार्ड अपडेट की एपीके फाइल भेजी थी। इस फाइल के जरिये खाते में अवैध पहुंच बनाई गई। डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि अज्ञात ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed