{"_id":"6ac6846d7a6cbb96c900030a","slug":"siddharthnagar-news-1720-quintals-of-chinese-pumpkin-seeds-seized-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166022-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 17.20 क्विंटल चाइनीज कद्दू का बीज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 17.20 क्विंटल चाइनीज कद्दू का बीज बरामद
Thu, 08 Oct 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बरामद चाइनीज कद्दू बीज के साथ संयुक्त टीम। स्रोत एसएसबी
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज कद्दू के बीज की लगातार हो रही बरामदगी ने सीमा पर इनके अवैध आवागमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार देर रात एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 556/1 के पास परसौना गांव से सटे नो-मेंस लैंड में 43 बोरियों में रखा 17.20 क्विंटल चाइनीज कद्दू का बीज बरामद किया।
हाल में 13.84 टन बीज की बरामदगी के बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। दोनों मामलों में अब तक 15.56 टन बीज पकड़ा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, सात अक्तूबर की रात करीब दो बजे एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम नो-मेंस लैंड के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान परसौना गांव के पास संदिग्ध हालत में कुछ बोरियां दिखाई दीं। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो 43 बोरियों में चाइनीज कद्दू के बीज मिले। प्रत्येक बोरी का वजन करीब 40 किलोग्राम था। कुल 1,720 किलोग्राम बीज बरामद हुआ।
टीम ने बरामद बीज को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत कार्रवाई करते हुए बीजों को कस्टम कार्यालय खुनुवां को सौंप दिया गया। बरामदगी के दौरान एसएसबी के निरीक्षक पंकज सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार समेत चार जवान और पुलिस टीम के मुख्य आरक्षी शैलेंद्र यादव व मुख्य आरक्षी उमाशंकर गुप्ता शामिल रहे।