{"_id":"5a04bc4b4f1c1b78548bbf2d","slug":"isis-ke-sampark-me-20-yuvak","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआईएस के संपर्क में मुरादाबाद के 20 युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएसआईएस के संपर्क में मुरादाबाद के 20 युवक
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
ISIS
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने मुरादाबाद में आईएसआईएस के संपर्क में आ चुके 20 युवकों को चिन्हित किया है। इनके पास से आईएसआईएस का साहित्य बरामद हुआ है। एजेंसियों की तहकीकात में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह सभी युवक आईएसआईएस के लगातार संपर्क में थे।
आतंकी संगठन ने इन युवकों को बरगलाकर मुरादाबाद में अपना बेस तैयार करने की साजिश रची थी। एटीएस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। लेकिन सीधे तौर पर किसी घटना में इनका हाथ उजागर नहीं हुआ है। उच्च स्तर से मिले निर्देशों के बाद इन युवकों की काउंसलिंग कर इन्हें वापस मुख्य धारा में जोड़ने की कोशिशें शुरू हुई हैं।
खुफिया एजेंसियां इन्हें अपनी निगरानी में रखेंगी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि आईएसआईएस के संपर्क में आ चुके युवकों की तादाद अकेले मुरादाबाद मंडल में 100 के करीब है। पूरे प्रदेश में आईएसआईएस के प्रति रुझान रखने वाले करीब 2200 युवक एटीएस द्वारा चिन्हित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
एटीएस के सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठन ने बड़ी संख्या में विशेष समुदाय के पढ़े लिखे युवकों को बरगलाकर स्लीपिंग माड्यूल्स की फौज खड़ी करने की साजिश रची थी। खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद शासन स्तर से एटीएस को इन्हें ट्रेस करने का जिम्मा सौंपा गया था।
एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि आईएसआईएस के संपर्क में आ चुके कुछ युवकों को शुरू में आजमगढ़ समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों से जेल भेजा गया था। एटीएस सूत्रों के मुताबिक जब तहकीकात आगे बढ़ी तो एजेंसियां भी चौंक गईं। प्रदेश में आईएसआईएस के प्रति रुझान रखने वाले करीब 2200 युवकों को चिन्हित किया गया।
इनमें से कई आईएसआईएस के सीधे संपर्क में थे। एटीएस ने इनके घरों से आईएसआईएस का साहित्य भी बरामद किया। एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि चिन्हित किए गए युवक आईएसआईएस के साहित्य से बेहद प्रभावित थे।
यह युवक अपने आसपास के युवकों को भी आतंकी संगठन से जोड़ने की कोशिशों में लगे थे। एटीएस ने इनसे लंबी पूछताछ की है। किसी आतंकी घटना में सीधा नहीं जुड़ा होने की वजह से इन्हें छोड़ दिया गया है। लेकिन एटीएस इन्हें समय - समय पर बुलाकर पूछताछ और काउंसलिंग कर रही है।