फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband force for sex working

शादी के तुरंत बाद पति ने देह व्यापार में झोंका

Sat, 13 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
husband force for sex working
शादी के तुरंत बाद नई नवेली दुल्हन को उसके पति ने वेश्यावृति के धंधे में झोंक दिया। पति घुमाने के बहाने दिल्ली ले गया और वहां किराए का कमरा लेकर बीवी से जबरन धंधा कराया। युवती ने पति की करतूत फोन पर चाचा को बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति के इस गंदे काम में युवती का चाचा भी शामिल निकला। दरअसल युवती के मां - बाप की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके चाचा ने ही उसकी शादी थी।
विज्ञापन



लेकिन जब युवती ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि निकाह के नाम पर उसके चाचा ने उसे बेच डाला है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने युवती के पति समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर निवासी एक युवती दो दिन पहले अपनी फरियाद लेकर एसएसपी नितिन तिवारी के पास पहुंची थी। युवती ने कप्तान को बताया कि वह नाबालिग है बावजूद इसके कुछ माह पहले उसके चाचा ने उसकी शादी संभल के एक युवक के साथ कर दी। युवक दरी बेचने का काम करता है।
विज्ञापन




शादी के अगले दिन ही पति उसे दिल्ली ले गया और वहां ले जाकर उसे वेश्यावृत्ति में झोंक दिया। युवती ने बताया कि उसने जब अपने चाचा को पति की हकीकत बताई तो उसने मुंह बंद रखने की धमकी दी। पति ने उसे धमकाया कि वह उसे खरीदकर लाया है और जो चाहे उससे कराएगा। युवती का एक भाई भी है। वह किसी तरह पति के चंगुल से बचकर भागी और अपने भाई को पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती भाई के साथ एसएसपी आफिस पहुंची और पूरा घटनाक्रम एसएसपी को बताया। एसएसपी के आदेश पर मूंढापांडे पुलिस ने अनीस, जीनत, निवासी दलपतपुर, परवीन जहां निवासी ऊधमपुरा थाना मूंढापांडे, खलील निवासी ऊधमपुरा, जाबिर निवासी भायपुर मूंढापांडे, भूरी, रियासत, रजा हुसैन, शौकीन, नवी हसन निवासी शादात बड़ा सफा संभल, सद्दीक और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed