{"_id":"57d9bc544f1c1b9d60d474a0","slug":"guddu-shoot-to-rohit-in-crowd-of-ganesh-poojan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव की भीड़ में रोहित की हत्या करना चाहता था गुड्डू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गणेश महोत्सव की भीड़ में रोहित की हत्या करना चाहता था गुड्डू
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
rohit
- फोटो : file photo
प्रकाश नगर चौराहे पर सरेशाम गोलियों से छननी कर युवक का मर्डर करने वाले एमबीए छात्र ने पुलिस कस्टडी में अपना गुनाह कबूला कर लिया। उसने बताया कि वह तीन दिन पहले ही गणेश महोत्सव में रोहित का मर्डर करना चाहता था। लेकिन रोहित भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला।
उसने बताया कि वह एक साल पहले हुई मारपीट का बदला गणेश महोत्सव में ही लेना चाहता था। इसके लिए उसने एक साल तक इंतजार किया था। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर स्थित इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के चौकीदार श्रीओम के बेटे रोहित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस हत्याकांड को प्रकाश नगर चौराहे पर मंगलवार शाम अंजाम दिया गया था। हत्यारोपी खुद ही थाने पहुंच गया था और उसने पुलिस को तमंचा व कारतूस दे दिए थे। हत्यारोपी गुड्डू सैनी पुत्र सूरज पहलवान निवासी प्रकाश नगर ने बताया कि एक साल पहले गणेश महोत्सव में रोहित ने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
ठीक एक बाद फिर से रविवार को गणेश महोत्सव में रोहित और गुड्ड का आमना सामने हो गया था। गुड्डू यहीं रोहित को मारना चाहता। लेकिन रोहित वहां से भाग निकला था। मंगलवार सुबह उसे पता चला कि रोहित हरिद्वार जा रहा है। गुड्डू बाइक से पहुंच गया और रोहित को प्रकाश नगर चौराहे पर घेर लिया। उसने एक गोली सीने में मारी।
इसके बाद रोहित सड़क पर गिर गया। तब उसने तमंचा दोबारा लोड कर उसकी पीठ में दो गोलियां मारी। इसके अलावा भीड़ के बीच दहशत फैलाने के लिए भी उसने एक हवाई फायरिंग भी किया। इसके बाद वह कांशीराम नगर में पहुंच गया था। यहां से वह सीधा मझोला थाने पहुंच गया था। बुधवार दोेपहर बाद पुलिस ने आरोपी गुड्डू को कोर्ट में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।