सरेराह छात्रा को उठा ले गए, रेप की कोिशश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी ने छात्रा के कपड़े तक फाड़ दिए। साहस दिखाते हुए छात्रा शोहदों से भिड़ गई और उसने शोर मचा दिया। छात्रा के शोर पर लोग जुट गए। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी बीए का छात्र है।
कुंदरकी थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे बारहवीं की बोर्ड परीक्षा देकर अपने गांव लौट रही थी। छात्रा को अकेला देखकर एक युवक अचानक सामने आया और छात्रा को पकड़कर गेहूं के खेत में ले जाने की कोशिश करने लगा।
इस दौरान छात्रा ने साहस जुटाते हुए युवक से भिड़ गई और हाथापाई होने के दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया। जिसके बाद संपर्क मार्ग से होकर गुजर रहे लोग आवाज सुनकर मौके पर आ गए। खबर मिलने पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई।
उसने पूछताछ में अपना नाम आरिफ पुत्र हब्बल निवासी निवासी कुंदरकी बताया है। पकड़ा गया आरोपी बीए का छात्र है। हाथापाई के दौरान पीड़िता के कपड़े फट गए थे। घटना के बाद घबराई छात्रा को पीएचसी में लाकर मेडिकल परीक्षण कराया है जिसके बाद थाने ले जाया गया।
वहीं परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ कुंदरकी थाने में जमा हो गई और घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने केसथानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि छात्रा को दादा की तहरीर पर आरोपी आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।