{"_id":"5c033f64bdec224168291f07","slug":"girl-brutally-killed-in-moradabad-police-have-no-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त संग देख छात्रा की हत्या, शव जलाया, पुलिस के पास न शिकायत न जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त संग देख छात्रा की हत्या, शव जलाया, पुलिस के पास न शिकायत न जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 02 Dec 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा देहात क्षेत्र में दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बीएससी की छात्रा की हत्या कर उसका शव जलाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि छात्रा बृहस्पतिवार को दिल्ली से अपने गांव आई थी और शुक्रवार रात में उसे उसके दोस्त के साथ घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गांव वालों द्वारा दबी जुबान बताया जा रहा है कि घर वालों उसकी हत्या करने के बाद शव जला दिया। पुलिस ने इस तरह का कोई भी मामला जानकारी में होने से इनकार किया है।
यह सनसनीखेज मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र का है। एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती दिल्ली के निजी संस्थान में बीएससी की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को युवती अपने गांव आई थी। यहीं उसका दोस्त भी रहता है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात युवती अपने दोस्त से मिलने घर से चली गई। उसे घर में न देख परिवार वालों ने तलाश की तो थोड़ी ही दूर स्थित एक घर में उसे दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया।
चर्चा है कि इस पर घरवालों ने लड़की की पिटाई करने के बाद हत्या कर दी और शव भी जला दिया। यह घटना पूरे गांव में सबकी जुबान पर है। एसओ राजीव शर्मा ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही कोई शिकायत आई है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।