फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire in computer centor

कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में लगी आग

Thu, 09 Nov 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
fire in computer centor
आग - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
नवीन नगर स्थित एक मकान के भूतल पर बने कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार सुबह आग लग गई। आग की लपटें चंद मिनटों में मकान की तीसरी मंजिल तक जा पहुंची। धुएं के कारण घुटन महसूस करने पर परिवार की नींद खुली, लेकिन वह आग की लपटों के बीच फंस गए।

पुलिस, पीएसी, स्थानीय लोग और दमकल की टीम ने मशक्कत कर आग की लपटों के बीच से रस्सी व सीढ़ी के जरिए परिवार को बाहर निकाला।  नवीन नगर स्थित मकान में तीसरी मंजिल पर अमित कुमार गुप्ता, पत्नी नीरू गुप्ता, बेटे पारस (10), बेटी तासवी (11) के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर उनके भाई राजेश गुप्ता का परिवार रहता था, फिलहाल तीन माह से वह परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। एक मॉल में नौकरी करते हैं। पहली मंजिल पर आईआईसीटी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर और परचून की दुकान है, जिसके संचालक मकान मालिक अमित गुप्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरू गुप्ता ने बताया कि सुबह साढे़ पांच बजे वह परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर सो रही थीं। इस दौरान घुटन महसूस होने पर उनकी नींद खुली। कमरे से बाहर निकल कर देखा तो मकान में आग लगी थी। मकान में धुआं भर गया था। नीरू ने पति और बच्चों को जगाया, मकान से बाहर निकलने की कोशिश की तो सीढ़ियों तक आग की लपटें आ पहुंची थी।

पड़ोस के मकान एक मंजिल होने के कारण छत के रास्ते भी निकलना मुमकिन नहीं था। ऐसे में पूरा परिवार तीसरी मंजिल की बालकनी में जा पहुंचा और शोर मचाकर राहगीरों से मदद की गुहार लगाने लगा। इस दौरान मकान के बाहर भीड़ एकजुट हो गई।

घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर मौजूद पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी, पीएसी कैंप से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल को हादसे की सूचना दी गई। इस दौरान मकान की पहली मंजिल पर बना दरवाजा पुलिसकर्मियों ने तोड़ा जिससे की आग पर काबू पाया जा सके।

दमकल की टीम के मौके पर पहुंचने पर मकान में फंसे परिवार के लोगों को स्थानीय लोगाें की मदद से रस्सी और सीढ़ी के जरिए मकान से सकुशल बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।



‘आग के कारण कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण, सहित तीसरी मंजिल तक रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। आग का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है, इस संबंध में जांच की जा रही है।’
- आरके सिंह, एफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed