फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR three parsan about street dog

आवारा कुत्ते को लेकर रार, तीन पर एफआईआर

Fri, 29 Dec 2017 01:13 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
FIR three parsan about street dog
आवारा कुत्ते - फोटो : अमर उजाला
 आवारा कुत्ते को लेकर एक अधिवक्ता पर इलेक्ट्रानिक शॉप संचालक का अधिवक्ता से झगड़ा हो गया। आरोप है कि शॉप संचालक ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर अधिवक्ता की पिटाई कर दी। इस मामले में शॉप संचालक और उसके दोनों बेटों के खिलाफ कोतवाली थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आर्यनगर निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने ही इलेक्ट्रानिक शॉप संचालक अनिल सचदेवा परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि अनिल सचदेवा गली में आवारा कुत्तों को इकट्ठा कर उनको खाने का सामान (रस्क, बिस्कुट) देते हैं। जिस वजह से मोहल्ले में आवारा कुत्ते बढ़ गए हैं और वह आए दिन मोहल्ले के किसी न किसी व्यक्ति को काट लेते हैं।
विज्ञापन


इससे कालोनी के लोग परेशान हैं, बच्चे कुत्तों की दहशत के कारण घर से नहीं निकलते हैं। सुनील ने बताया कि 23 दिसंबर को वह अपने बच्चों को ट्यूशन छोड़ने के लिए जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में आवार कुत्ते दिखाई दिए तो उन्हें भगाने के लिए पत्थर उठाकर मारा। इस दौरान शोर होने पर अनिल सचदेवा व उसके बेटे रजत, चकित भी घर से बाहर निकल आए और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि सुनील ने विरोध जताया तो आरोपी बाद में उनके घर पर पहुंचे और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध पर सुनील की पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत सुनील ने कोतवाली थाने में की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, इसके बाद एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। एसएचओ कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अनिल सचदेवा, उसके दोनों बेटे रजत, चकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।


दहशत: बच्चों के हाथ में खाने का सामान देख काटने को दौड़ते हैं आवारा कुत्ते   आर्यनगर कालोनी में रहने वाले लोगों ने आवारा कुत्तों के संबंध में नगर आयुक्त को भी एक शिकायती पत्र सौंपा है। कालोनीवासियों का कहना है कि कई वर्षों से इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने बहुलता से आकर आतंक फैला रखा है।

अनेक बाद मोहल्ले में बच्चों पर झपटना, उनके हाथ में खाने की चीज देखकर काटने को दौड़ते हैं। कालोनी में घरों के आगे आवारा कुत्ते गंदगी करते हैं, जिस कारण मोहल्ले में साफ सफाई नहीं रह पाती। कई बार निगम में जाकर इस संबंध में शिकायत की गई ताकि बच्चों की जिंदगी सलामत रहे और वह अकेले आवाजाही कर सकें।

आवारा कुत्तों की वजह से बच्चे दहशत में होते हैं, लेकिन उनके घर से जाने के बाद माता-पिता को बच्चों की चिंता सताती रहती है कि कहीं कुत्ता उनके बच्चे पर हमला न कर दे। रात में कुत्ते भौंकते हैं, जिस वजह से लोग शांति से सो तक नहीं सकते हैं।


नगर आयुक्त से मांग की गई है कि इन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भेजें, जिससे की लोग चैन से रह सकें । लोगों का कहना है कि नगर आयुक्त जब भी आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भेजें, उनके साथ पुलिस भी भेजें। जिससे की अनिल सचदेवा कालेानी के लोगों से झगड़ा न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed