फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fathers friend push Anmol in the river

पिता के दोस्त ने ही दिया था अनमोल को नदी में धक्का

Fri, 29 Jul 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
Fathers friend push  Anmol  in the river
अपराध - फोटो : demo
 कटघर थानाक्षेत्र के गोविंद नगर निवासी एंबुलेंस चालक चरन सिंह के इकलौते बेटे अनमोल की हत्या उसके दोस्त व ढाबा संचालक श्याम ने ही की थी। पुलिस पूछताछ में वह टूट गया है। उसने कबूला है कि वह बहाने से बच्चे को नदी के पास ले गया और मौका पाकर धक्का दे दिया। उसने हत्या की वजह पुलिस को बताई है। लेकिन पुलिस तस्दीक करने में जुटी है। पुलिस ने बच्चे की मां से भी पूछताछ की। शुक्रवार को पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।  
विज्ञापन


गोविंद नगर निवासी चरन सिंह एंबुलेंस चालक है। चरन सिंह के घर मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरवालान निवासी श्याम पुत्र किशन का आना जाना था। श्याम कटघर में ही ढाबा चलाता है। 26 जुलाई 2016 को रात करीब आठ बजे श्याम चरन सिंह के बेटे अनमोल को अपने साथ ले गया था। करीब दो घंटे बाद श्याम सूचना दी कि चरन सिंह का बेटा नदी मेें कूद गया है।
विज्ञापन


उसकी काफी तलाश की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। चरन सिंह ने श्याम के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने श्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने कबूला है कि उसने ही अनमोल को नदी में धक्का दिया है। उसने हत्या की वजह पुलिस को बताई है। लेकिन पुलिस उसे पुष्ट नहीं कर पा रही है। पुलिस ने बच्चे की मां से भी पूछताछ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में बहता मिला युवक का हाथ
मुरादाबाद। गुरुवार शाम नदी में एक हाथ बहता मिला तो सनसनी फैल गई। लोगों ने अनमोल का हाथ होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में बह रहे शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि हाथ 30-35 साल के युवक का लग रहा है। बच्चे की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed